सिकंदराबाद: शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ.विप्लव को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “डॉ.बी.आर.अम्बेडकर एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार “द इंडियन फोरम फॉर सोशल लीडर्स एंड अचीवर्स” द्वारा दिया जाएगा, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करता है।
डॉ.विप्लव वर्तमान में चंद्रकांता महाविद्यालय, पीर बियावानी सिकंदराबाद से जुड़े हुए हैं और शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्हें यह सम्मान विशेष रूप से उनकी चर्चित पुस्तक “The Making India का शक्तिपुंज” सहित अब तक लिखी गई लगभग 170 पुस्तकों के लिए दिया जा रहा है।
उनकी रचनाओं में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा का महत्व और मानवीय मूल्यों का समावेश प्रमुख रूप से देखने को मिलता है। उनकी पुस्तक “The Making India का शक्तिपुंज” युवाओं को प्रेरित करने वाली कृति मानी जा रही है, जिसमें भारत के विकास, संघर्ष और संभावनाओं का प्रभावी चित्रण किया गया है।
डॉ. विप्लव का यह कार्य डॉ.भीमराव अम्बेडकर के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
इस उपलब्धि पर शैक्षणिक जगत, साहित्यकारों और उनके सहयोगियों में हर्ष की लहर है। इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
इस अवसर पर सभी ने डॉ.विप्लव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे आगे भी अपने लेखन और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देते रहेंगे।
[democracy id=”current”]
