Search

सिकंदराबाद: असमय बारिश से किसानों को नुकसान, एसडीएम पहुंचे गांव-गांव

Share Now :

WhatsApp
400 Views

सिकंदराबाद: फसल कटाई से पहले हुई बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, ताकि किसी भी किसान को मुआवजे के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

इसी क्रम में मंगलवार को सिकंदराबाद के एसडीएम दीपक कुमार पाल ने ग्राम गेसूपुर और भराना का दौरा कर स्वयं फसल क्षति का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष व शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और हर प्रभावित किसान तक सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सर्वे कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान नुकसान भरपाई से वंचित न रह जाए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News