Search

सिकंदराबाद: श्री राधे कृष्णा सेवा समिति की वार्षिक सभा सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

153 Views

सिकंदराबाद: श्री राधे कृष्णा सेवा समिति की वार्षिक सभा का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विभोर गुप्ता ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान की गई सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया।

महासचिव दीपक शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा।

सभा के दौरान संस्थापक बिजेंद्र सिंह की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। चुनाव के परिणामस्वरूप वेद प्रकाश को अध्यक्ष, नीरज कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललिता कौशिक को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर प्रताप को महासचिव, मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और लक्ष्य कुमार को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा अमित शर्मा को मीडिया प्रभारी, राजकुमार चौधरी को सलाहकार, देवराज चौहान को सहायक सलाहकार, दीपक सैनी को कानूनी सलाहकार, अर्जुन सिंह को सचिव और प्रफुल्ल गर्ग को सहसचिव बनाया गया।

संरक्षक विभोर गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश ने संस्था के कार्यों को और अधिक सक्रियता व समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव दीपक शर्मा द्वारा किया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment