सिकंदराबाद: गुरुवार दोपहर रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर रामवाड़ा स्थित काली माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा “जय श्रीराम” के जयघोष लगाए गए, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की।
शोभायात्रा का शुभारंभ सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
[democracy id=”current”]
