Search

सिकंदराबाद: दुर्गा अष्टमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाली चांदी के पंखे की शोभायात्रा

192 Views

सिकंदराबाद: नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर नगर में स्वर्णकार समाज द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता रानी की चांदी के पंखे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुवार देर शाम आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत दनकौर रोड स्थित बिशम्बर गंज से माता रानी की आरती के साथ हुई। समाज के प्रमुख सदस्य लोकेश कौशल, रिंकू वर्मा, ललित वर्मा, सुनील वर्मा और देवेंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों ने बैंड-बाजों के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा में भगवान गणेश, दुर्गा माता और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। सजे-धजे रथ पर विराजमान माता रानी की झांकी में चांदी का पंखा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में दो डीजे और बैंड भी शामिल रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा दनकौर तिराहा, जीटी रोड, विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर भजनलाल पर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मनोज वर्मा, सचिन वर्मा, अशोक वर्मा, अंश वर्मा, अर्जुन वर्मा, गौरव वर्मा, नीरज वर्मा और विनोद वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment