सिकंदराबाद: नगर की एसडीएम कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण करने वाले प्रसिद्ध नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के दिव्य संकट मोचन दरबार में सोमवार को कॉलोनी की महिलाओं द्वारा सामूहिक कीर्तन का आयोजन किया गया।
मंदिर के महंत, ज्योतिषाचार्य एवं कथा व्यास, दिव्य संकट मोचन दरबार के प्रमुख आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दिव्य संकट मोचन दरबार लगता है, जहां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं द्वारा यह सामूहिक कीर्तन आयोजित किया गया।
कीर्तन के दौरान गीता पंडित के मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु महिलाएं भाव-विभोर होकर झूम उठीं। कार्यक्रम में गीता उपाध्याय, राधा, पिंकी, प्रीति, अंजू, आराध्या, गुड़िया, रश्मि, बबिता और बबली सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
कीर्तन के समापन पर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद व्यवस्था में पिंकी, आराध्या और निक्की का विशेष सहयोग रहा।
