Search

सिकंदराबाद: एनएसएस शिविर के दूसरे दिन साइबर अपराध रोकथाम पर जागरूकता अभियान

176 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज की एनएसएस द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को दूसरा दिन साइबर अपराध रोकथाम विषय को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत के साथ की।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, अनचाहे एसएमएस लिंक और फर्जी कॉल से बचने के तरीके बताए तथा सतर्क रहने की सलाह दी।


बौद्धिक सत्र में प्रो. विनोद कुमार यादव ने स्वयंसेवकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार साइबर ठग आम लोगों को निशाना बनाकर उनकी मेहनत की कमाई ठग रहे हैं।

दूसरे व्याख्यान में मयंक सक्सेना ने डिजिटल अरेस्ट और इससे होने वाली आर्थिक व मानसिक क्षति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रो. विनोद यादव, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, अंजली सिंह, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. फरजाना, सचिन कुमार और नरेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment