Search

सिकंदराबाद: जर्जर लाइन के जम्पर बदलने के लिए रविवार सुबह बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

421 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोपालपुर और आईपीएफएल के अनुरक्षण माह के अंतर्गत जर्जर 33 केवी लाइन के जम्पर बदलने का कार्य रविवार 8 मार्च को किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक गोपालपुर, जोखाबाद और यूपीएसआईडीसी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लाइन के जम्पर बदलने का कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले ही निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि असुविधा के लिए विभाग को खेद है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment