Search

सिकंदराबाद: एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 8 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
397 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने की। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 8 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से केवल 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 6 शिकायतें लंबित रहीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम दीपक कुमार पाल, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 7 राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 1 शिकायत विद्युत विभाग से जुड़ी थी। इनमें से दो राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी मामलों को जांच के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।

एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News