Search

सिकंदराबाद: आर्य समाज मंदिर पर वैदिक मंत्रों के साथ मनाया गया होलिकात्सव

Share Now :

WhatsApp
507 Views
सिकंदराबाद। मंगलवार को सिकंदराबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में होलिकात्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आचार्य इंद्राज शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराते हुए कहा कि समाज को अंधविश्वास त्यागकर वैदिक ज्ञान के रंग में रंगना चाहिए। उन्होंने होली के पर्व को सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।

हेमराज सिंह ने कहा कि कुरीतियों का दहन ही वैदिक यज्ञ का संकल्प है और होलिकात्सव हमें बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देता है। वहीं रमेश चंद्र आर्य ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनोद आर्य (मंत्री, आर्य समाज), डॉ. ऋषि कुमार आर्य, योगेंद्र कुमार शर्मा (जिला सहकारवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंदशहर) सहित संजीव कुमार शर्मा, रमेश, पन्नालाल नीरज, ईश्वर चंद्र गोला, सुदेश, नटवर, त्रिलोकचंद, सुभाष, शीशराम आर्य, सुनील कुमार, शिवम, अनूप भाटी, बलदेव भटनागर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रों और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment