Search

सिकंदराबाद: त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सिकंदराबाद में पैदल मार्च कर लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Share Now :

WhatsApp
396 Views

सिकंदराबाद: आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार शाम क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही के नेतृत्व में कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला गया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होलिका दहन एवं होली पर्व मनाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आई।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment