Search

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा में पदाधिकारियों का चयन, होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

313 Views

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद्, सिकंदराबाद संस्कार शाखा द्वारा शनिवार रात्रि सिंघल स्वीट्स परिसर में वर्ष 2026-27 के लिए शाखा पदाधिकारियों के चयन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद् सदस्यों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ होली पर्व मनाया।

समारोह के दौरान बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। होली गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सतीश चंद्र गर्ग, शिव प्रकाश काका, अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा, सचिव विभोर गुप्ता, जुगल किशोर बंसल, आर के गुप्ता, आर पी अग्रवाल, ईश्वर चंद, विशाल सैनी, नीरू गुप्ता, सविता गुप्ता, सरला शर्मा, रजनी बंसल, आशिमा सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन, होली की शुभकामनाओं और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News