Search

सिकंदराबाद: एसडीएम कोर्ट फीडर के जर्जर पोल बदलेंगे, आज 3 घंटे बिजली रहेगी बाधित

300 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील से पोषित एसडीएम कोर्ट फीडर के पुराने व क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने का कार्य शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मौहल्ला एसडीएम कोर्ट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि फीडर की सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली बंद होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें।

विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment