Search

सिकंदराबाद: जेएस डिग्री कॉलेज में स्काउट-गाइड कैंप आयोजित

385 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज, सिकंदराबाद में बी.एड. सत्र 2025-26 के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं हेतु स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से किया गया।

शिविर का उद्घाटन स्टेट स्काउट गाइड के कमिश्नर सुरेंद्र आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति का विकास करता है। यह प्रशिक्षण जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिविर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.वैभव जैन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण भावी शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे वे शैक्षिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बनते हैं। ऐसे शिविर सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जो एक आदर्श शिक्षक के गुण हैं।

डॉ.गीता शेखावत ने विद्यार्थियों को शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज सेवा एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. वरुण त्यागी एवं अलका चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस ध्वजारोहण, टोली निर्माण, योग, प्राथमिक चिकित्सा, अनुशासन प्रशिक्षण तथा विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें जिम्मेदार एवं सेवाभावी नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा शिविर की सफलता की कामना की गई।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News