Search

सिकंदराबाद: ध्वनि मानकों पर सख्ती, 60 मस्जिदों की जांच; 30 से उतरे लाउडस्पीकर

313 Views

सिकंदराबाद: शासन एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नगर में लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार तड़के पुलिस प्रशासन ने जांच अभियान संचालित किया।

क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से आठ बजे तक नगर के विभिन्न मोहल्लों में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि स्तर की जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 60 मस्जिदों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 30 मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जबकि 30 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि यह अभियान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को अपने धार्मिक अनुष्ठान करने की स्वतंत्रता देना है, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इससे अन्य लोगों को असुविधा न हो।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने कहा कि आगे भी मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित ध्वनि मानकों और वैध अनुमति के साथ ही किया जाए। बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सभी की साझा जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News