Search

सिकंदराबाद: लूट का खुलासा; तीन बदमाश गिरफ्तार, 1.30 लाख रुपये व तमंचा बरामद

293 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 1 लाख 30 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और .315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक्ति पीठ आश्रम रोड के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश कुमार निवासी समस्तीपुर (बिहार), यशेंद्र धोबी निवासी महोबा और चांद रांगड़ निवासी मेरठ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी वर्तमान में नोएडा सेक्टर-58 के बिशनपुरा क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरिफ सुहेल निवासी अलीगढ़ अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक, स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम समेत सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment