Search

सिकंदराबाद: 7 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Share Now :

WhatsApp
482 Views

सिकंदराबाद: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 7 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल गांजा तस्करी में किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, संतपुरा गंगनहर पुल के पास चेकिंग के दौरान साहिल उर्फ साकिब और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। दोनों मोहम्मदपुर कलां गांव, थाना सिकंदराबाद के निवासी हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

इस मामले में सिकंदराबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आसिफ के खिलाफ वर्ष 2023 में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है, जबकि साहिल के खिलाफ यह पहला दर्ज आपराधिक मामला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment