Search

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 16 शिकायतें, सिर्फ 2 का हुआ मौके पर निस्तारण

908 Views
-एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दिखी फरियादियों की कम भागीदारी, गर्मी और अधिकारियों की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम संतोष जगराम की अध्यक्षता में किया गया। आमतौर पर यह कार्यक्रम हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित किया जाता है, लेकिन ईद के चलते इस बार सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम संतोष जगराम, सीओ पूर्णिमा सिंह और नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

एसडीएम ने जानकारी दी कि इस समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 13 राजस्व, 1 पुलिस तथा 2 विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इनमें से केवल 2 राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

गर्मी के कारण कम दिखी फरियादियों की भागीदारी

तेज गर्मी और लू के चलते तहसील सभागार में फरियादियों की उपस्थिति कम रही। अधिकारी शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते नजर आए, लेकिन सभागार में अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। इससे कार्यक्रम की सक्रियता पर भी असर पड़ा।

कुछ अधिकारियों ने नहीं दिखाई उपस्थिति

जहां एक ओर फरियादी कम संख्या में पहुंचे, वहीं कुछ विभागों के अधिकारियों की कुर्सियां भी खाली देखी गईं। इससे कार्यक्रम की उपयोगिता और गंभीरता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

एसडीएम संतोष जगराम, सीओ पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News