Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में पहुंचीं 11 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं

969 Views
सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में माह के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। कोतवाली प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसआई राजवीर गौतम, राजस्व विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, चौकी इंचार्ज तथा फरियादी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment