Search

108 वाँ जश्ने ग्यारहवीं शरीफ़ अक़ीदत से मनाया

249 Views

सिकंदराबाद। तीन दिवसीय वार्षिक उर्स हाजी बाबा मिस्कीन शाह ताजी रहमतुल्लाह अलैह व बाबा फ़रीद साबरी रहमतुल्लाह अलैह में दूसरे दिन 108 वाँ जश्ने ग्यारहवीं शरीफ़ अक़ीदत ओ अहतराम से मनाया गया। कूंचा मिस्कीन शाह मौहल्ला रिसालदारान स्थित गौस मंज़िल में मंगलवार को सुबह बड़े पीर दस्तगीर हज़रत अब्दुल क़ादिर जीलानी गौसुल आज़म रहमतुल्लाह अलैह की ग्यारहवीं शरीफ़ मनाई गई।

सज्जादानशीन सैयद शाह हुसैन मिस्कीनी के नेतृत्व में सैयद फ़ख़रुद्दीन शाह मिस्कीनी और पीर ज़ादा सैयद सज्जाद हुसैन शाह मिस्कीनी के साथ अदा कराई गई और लंगर तक़सीम किया गया। सांय में परंपरानुसार क़व्वाली की महफ़िल का आयोजन आवास पर किया गया, तत्पश्चात सज्जादा नशीन सैयद शाह हुसैन मिस्कीनी की क़यादत में चादर का जुलूस दरगाह हाजी बाबा मिस्कीन शाह पहुंचा जहाँ बाबा फ़रीद साबरी, हाजी बाबा मिस्कीन शाह ताजी, बाबा हाफ़िज़ क़ारी मौलाना सैयद ग़ुलाम हुसैन शाह मिस्कीनी और अल्हाज बाबा सैयद फ़रीदुद्दीन शाह मिस्कीनी ताजी साबरी के मज़ारों पर पुष्प अर्पित कर चादरें पेश की गयीं। अक़ीदतमंदों ने बुज़ुर्गों के आस्तानों पर अपनी नज़रें और मन्नत मांगीं।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और देश के विभिन्न क्षेत्रों से अक़ीदतमन्दों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News