Search

सिकंदराबाद: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान, विधायक ने किया श्रमदान

129 Views

सिकंदराबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सिकंदराबाद के अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस दौरान अंबेडकर पार्क और शिव मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी संतोष वाल्मीकि, सिकंदराबाद नगर अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, मंडल महामंत्री नवीन राजपूत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment