Search

सिकंदराबाद में रोटरी क्लब ने आई केयर सेंटर का किया शुभारंभ

365 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में रोटरी क्लब रॉयल द्वारा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटरी दिनेश कुमार शर्मा व पायल गौड़ द्वारा किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर पायल गौड़ ने बताया कि रोटरी क्लब रॉयल द्वारा हॉस्पिटल में आधुनिक मशीन फेको द्वारा मोतियाबिंद का इलाज किया जाएगा।

इसके अलावा आंखों के विभिन्न रोग जैसे भेंगापन, मोतियाबिंद का इलाज व आंखों के ऑपरेशन की भी व्यवस्था की गई है। जो काफी कम शुल्क में कराई जाएगी। इस मौके पर सागर शर्मा, राम चोपड़ा, संजीव सिंह, नवीन सिंघल, बुद्धदेव बाबू, पिंकी वोहरा, डॉ. नरेश कुमार शर्मा, अरविंद दीक्षित, सुशील शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, डॉ. अमित अधाना, बलवीर भाटी,देवेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कपिल कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब व समस्त अतिथियों का आभार जताया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News