Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं 5 शिकायतें आईं, मौके पर किसी का निस्तारण नहीं

229 Views

सिकंदराबाद: माह के चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने की। इस दौरान थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, हालांकि एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित बताई गईं।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल, समस्त चौकी प्रभारी, अन्य विभागों के अधिकारी तथा फरियादी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment