Search

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

330 Views

10 शिकायतों में से 1 का हुआ मौके पर निस्तारण

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी रेनू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, सीओ पूर्णिमा सिंह व बीडीओ निशांत पांडे ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 3 राजस्व, 3 पुलिस, 2 विद्युत विभाग, 1 शिक्षा विभाग तथा 1 ब्लॉक से संबंधित शिकायतें आयी। जिसमें से विद्युत विभाग से संबंधित 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये गये। वहीं कुछ शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए मौके पर भेज दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, सीओ पूर्णिमा सिंह व बीडीओ निशांत पांडे, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News