Search

संगीत दो आत्माओं के बीच अंतर दूर करता है

274 Views

सिकंदराबाद। नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में शनिवार को जनपद स्तरीय संगीत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र पाल सिंह तेवतिया ने किया। अध्यक्षता विवेकानंद सैनी ने की।अनिरुद्ध शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय संयोजक संगीत विद्या भारती सुरेंद्रनाथ मिश्रा,प्रशिक्षक नरेंद्र पाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन स्नेहिल गौड़ ने किया। अनिरुद्ध शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि संगीत दो आत्माओं के बीच अंतर दूर करता है। सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि संगीत कला की दुनिया का सबसे बड़ा खजाना है। संगीत की ध्वनि मन को एकाग्र,शांत करती है। जनपद के 28 वंदना प्रमुख शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ज्योति सिंह,राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News