Search

श्री नर्मदेश्वरमहादेव आश्रम पर एकादश ब्राह्मणों द्वारा पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन

290 Views

सिकंदराबाद:  ग्राम भराना में गंग नहर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में आज विधिवत पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हो गया एसडीएम कॉलोनी में स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया की आश्रम पर आज से पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आज से शुरू होकर 12 जुलाई में रथ यात्रा एवं पूर्ण आहुति हवन भंडारा होकर संपन्न होगा। नित्य सुबह 8 से 11 एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक नित्य पूजन हवन 11 वैदिक आचार्य शास्त्री ब्राह्मणों के माध्यम से अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा एवं रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक अखंड कीर्तन भी होगा। श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम के संरक्षक महंत श्री सीता शरण महाराज के संरक्षण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है।आचार्य ने बताया की सबसे पहले सुबह गंगनहर से कलश में जल भरकर आश्रम पर लाकर भक्तो ने विधिबत पूजन अर्चन आचार्य लोगो के संरक्षण में सम्पन्न किया इस मोके पर महंत श्री सीताशरण महाराज जी,संत कृपा महाराज जी, सोमनाथ से आये स्वामी रूद्र गिरी, आचार्य गोरी शंकर, आचार्य दीपक, शिवेश शास्त्री, नारेन्द्र शास्त्री आचार्य अवदेश, अभय पांडेय आदि वैदिक ब्राह्मण उपस्थित रहे यजमान संतोष द्विवेदी,शिवनारायण मिश्रा,सुकेश तिवारी फतेपुर प्रयागराज से रिंकू तागड़,ओमकार तांगड,धनजय दुबे,अवधेश मिश्रा,श्रीमती सीता देवी,पिंकी देवी,अरविंद तांगड, जगत प्रधान, प्यारेलाल, रोहित खटाना,अनिल खटाना श्री चंद भाटी एवं आयोजन समति श्री नर्वदेश्वर महादेव आश्रम के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 एकादश ब्राह्मणों द्वारा पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठापूजन कराते आचार्य पंडित आशीष
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News