Search

विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

355 Views
सिकंदराबाद: नगर में मां भगवती जागरण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा चैंबर की धर्मशाला पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगरपालिका के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित और पंडित सचिन शर्मा द्वारा नारियल फोडकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु महिला ने चेंबर की धर्मशाला कलश यात्रा निकली।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्तिमय वातावरण में शामिल हुईं। यात्रा चैम्बर की धर्मशाला से प्रारंभ होकर किशन तालाब स्थित कथा स्थल तक निकली।

यात्रा चैंबर की धर्मशाला से शुरू होकर विजय द्वार, चौधरीवाडा बाजार, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार, एस इंटर कॉलेज, कायस्थवाड़ा होते हुए किशन तालाब स्थित कथा स्थल पर समापन हुई। जिसमें दिल्ली से जिया बैंड, इस्कॉन मंडली, नंदी पर सवार शिव पार्वती, कासगंज के अघोरी मंडल, फूलों में सजे राधा कृष्ण, खाटू श्याम जी एवं राम परिवार, महाकाल बाबा का भांग धतूरा बेलपत्र और तुलसी पत्तों से अद्भुत अर्धानेश्वर श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। कलश यात्रा के बाद दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज जी कथा का वाचन करेंगे।

इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह,नगर पालिका चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित,एडवोकेट नितिन गर्ग,पंडित सचिन शर्मा,अंशु शर्मा,उज्ज्वल गोयल,सजल गर्ग,एडवोकेट विपुल गर्ग,विशाल चौधरी,हनी कंसल,वैभव बंसल,रितिक सिंघल, वरूण गोयल, नितिन गोयल, अर्चित अग्रवाल, वैभव गोयल, कुलदीप वर्मा सहित हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News