Search

विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले संगठन के लोग, सीएम को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

663 Views

सिकंदराबाद। विधानसभा सिकंदराबाद के विधायक ने संगठन के लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई।उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।


सोमवार को स्थानीय भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने विधानसभा संगठन के कार्यकर्ताओं की लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे सड़क निर्माण,विद्युत की समस्याओं का निस्तारण क्षेत्र में लगातार कट रही अवैध कॉलोनीयो पर रोक, नई बनी कॉलोनी की सड़के और विद्युत व्यवस्था की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।इस दौरान सिकंदराबाद के मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, गुलावठी नगर से धर्मेंद्र तेवतिया, ककोड़ से सुभाष भाटी , बिलसूरी से संजय भराना व सोनू शर्मा मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News