Search

मेघनाथ वध व सुलोचना सती की लीला का हुआ मंचन

295 Views

सिकंदराबाद। नगर के रामवाड़ा में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल एवं रामलीला मंडल द्वारा मेघनाथ वध व सुलोचना सती की लीला का मंचन किया गया।

लीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका विमला सोलंकी, धीरेन्द्र प्रधान, पूर्व नगराध्यक्ष दिनेश पालीवाल, नगरपालिका चैयरमेन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित,श्री रामलीला कमेटी के प्रभारी अरविंद दीक्षित, महासचिव संजीव गोयल, सचिव जगदीश बजाज, प्रबंधक राहुल गुप्ता व श्रृंगार इंचार्ज लोकेश कौशल द्वारा किया गया।

श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

लीला में कुंभकरण वध के बाद रावण ने मेघनाथ को याद किया और उसको युद्ध के लिए भेजा। मेघनाथ ने रामा दल में जाकर सभी को युद्ध के लिए ललकारा। लक्ष्मण ने युद्ध की कमान अपने हाथ में ली।

जिसमें लक्ष्मण ने वानरों की सेना समेत मेघनाथ द्वारा किया गया निकुंबला देवी का यज्ञ विध्वंस कर दिया। लक्ष्मण मेघनाथ के बीच में भयंकर युद्ध हुआ। जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर दिया। मेघनाथ के मारे जाने पर लंका में शोक छा गया।

तभी सुलोचना अपने पति मेघनाथ का शीश मांगने रामा दल पहुंची। भगवान राम ने सुलोचना को उसके पति का शीश लौटा दिया। सुलोचना मेघनाथ का सिर गोद में रखकर सती हो गई।

सुलोचना सती लीला को श्रद्धालुओं ने विस्तार पूर्वक सुना। लीला में मंच का संचालन प्रभारी अरविंद दीक्षित ने किया।

रामलीला में अर्जुन वर्मा, मयंक, नरेन्द्र सैनी के साथ-साथ सेवादार राधेश्याम व अमन का सहयोग रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News