Search

मेघनाथ ने किया ब्रह्मास्त्र शक्ति का प्रयोग, लक्ष्मण हुए मूर्छित, लक्ष्मण शक्ति की लीला का हुआ मंचन

297 Views

सिकंदराबाद। नगर के रामवाड़ा में श्री आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल एवं रामलीला मंडल वृंदावन धाम द्वारा रामचरितमानस के आधार पर लीला का सुंदर चित्रण हुआ। लीला मंचन का शुभारंभ कमेटी के प्रभारी अरविंद दीक्षित और महासचिव संजीव गोयल ने भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान जी के समक्ष आरती कर किया। लीला में अंगद ने लंका का सारा हाल आकर राम जी को सुनाया और आक्रमण की तैयारी के लिए कहा।

लंका में कोहराम मच गया। रावण द्वारा परेशान होने पर पहले दिन के युद्ध की कमान सेनापति मेघनाथ को सौंपी गई। इधर से भगवान राम ने लक्ष्मण की जिद पकड़ने पर लक्ष्मण को संग्राम की कमान सौंपी। लक्ष्मण मेघनाथ में घोर युद्ध हुआ, मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण पर वार कर दिया। जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो गए।

रामा दल में पता लगा कि लक्ष्मण मूर्छित हो गए हैं, भगवान राम बहुत परेशान हुए। विभीषण के कहने पर सुखन वैद्य को बुलाया गया और उन्होंने संजीवनी बूटी लाने के लिए कहा। संजीवनी बूटी लेने के लिए हनुमान को भेजा। हनुमान ने संजीवनी बूटी की पहचान न होने पर पूरा पहाड़ उठा लिया और रामदल आ गए।

भगवान राम के भक्त हनुमान संजीवनी बूटी ले गए, संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा खुल गई। लक्ष्मण शक्ति की लीला को देखकर दर्शन भावविभोर हो गए।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News