Search

प्रदेश की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत सरकार: लक्ष्मीराज सिंह

368 Views

2.78 करोड़ से चमकेगी 13 संपर्क मार्गों की सूरत

सिकन्द्राबाद: विधानसभा क्षेत्र के 13 संपर्क मार्गो की 2.78 करोड़ की लागत से हालत सुधरेगी। जिससे क्षेत्र के 40 से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ पहुचेगा। संपर्क मार्गो की मरम्मत के लिए बजट जारी हो गया है।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि लोगों की मांग पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 19 संपर्क मार्गो की विशेष मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। जिनमें से 13 संपर्क मार्गो की मरम्मत के लिए विभाग ने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही मार्गो की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद किसानों, छात्रों की नगर क्षेत्र तक आसानी के साथ पहुँच होगी।क्षेत्र के 40 से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ पहुचेगा।

इन मार्गो की होगी मरम्मत

● एसएचके से सिकंदराबाद-खुर्जा वाया चोला रेलवे स्टेशन मार्ग।

● शेखपुरमाम संपर्क मार्ग

● बवैया रोड खैरपुर तिल संपर्क मार्ग।

● बिलसूरी से सरायजगन्नाथ संपर्क मार्ग।

● बुलंदशहर- झाझर से ताजपुर बिरौंडी संपर्क मार्ग।

● सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग से हामिदपुर संपर्क मार्ग।

● एमबी रोड से अकबर झोझा संपर्क मार्ग।

● चिरावटी संपर्क मार्ग।

● सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग के किमी-18 से धमेड़ानारा फौलादपुर संपर्क मार्ग।

● सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग से आशादेवी प्रानगढ़ संपर्क मार्ग।

● अजयनगर उर्फ जफरपुर बुहु संपर्क मार्ग।

● वैर से रोनी सलौनी संपर्क मार्ग।

● ठसराना से अमीपुर संपर्क मार्ग।

Spread the love

Published On

Leave a Comment