Search

नगर पालिका परिसर में मनाया सांसद डॉ महेश शर्मा का जन्मदिन, काटा गया केक

657 Views

सिकंदराबाद। सोमवार को नगर पालिका परिसर में पालिका चैयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित के नेतृत्व में सांसद डॉ महेश शर्मा का 65 वां जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने सांसद डॉ महेश शर्मा से वीडियो कॉलिंग कर सभासदों एवं भाजपाइयों से बात कर उनके जन्मदिन पर 5 किलो का केक काटकर धूमधाम से एवं एक दूसरे को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया तथा सभी ने जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, नरेंद्र सैनी, अतुल राजपूत, केशव दीक्षित, सभासदों में प्रदीप शर्मा, मोहित सैनी, संजय यादव, राहुल सैनी, परवीन, विनोद, सुभाष मावी, बंटी ,शाहिद, मुन्ना, असलम एडवोकेट सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सभासद मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Comment