Search

नगर पालिका ने घोषित किया वेंडिंग जोन; शहर में लगाया गया वेंडिंग जोन और नो वेंडिंग जोन का बोर्ड

833 Views
  • काम शुरू हुआ: 9 स्थानों पर लगा वेंडिंग जोन का बोर्ड, सैकड़ो फुटकर दुकानदारों को होगा लाभ
  • वेंडिंग जोन का निर्माण हो जाने से जाम लगने की समस्या भी खत्म होगी
  • नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटाएगी पालिका, लगेगा जुर्माना
  • नगर पालिका ने घोषित किया वेंडिंग जोन

सिकंद्राबाद: पालिका प्रशासन की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नो-वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी हो रही है। नगर में वेंडिंग जोन व नो-वेंडिंग जोन चिह्नित किये गये हैं। वेंडिंग जोन पर पटरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगा सकते हैं जबकि नो-वेंडिंग जोन में कोई भी पटरी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा सकेंगे।

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। नो-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। सिकंद्राबाद पालिका प्रशासन की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नो-वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी हो रही है। नगर में 9 वेंडिंग जोन व 6 नो-वेंडिंग जोन चिह्नित किये गये हैं। वेंडिंग जोन पर पटरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगा सकते हैं जबकि नो-वेंडिंग जोन में कोई भी पटरी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा सकेंगे।

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News