Search

नगर पालिका टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हटवाया सरकारी चुंगी से अवैध कब्जा

Share Now :

WhatsApp
683 Views

सिकंदराबाद। नगर पालिका की टीम ने पुराना होली मेला रोड स्थित चुंगीघर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया। हालांकि कब्जाधारियों ने इसका भारी विरोध किया। लेकिन भारी पुलिस बल और अफसरों के सामने विरोध नहीं चल पाया। अफसरों ने कमरों में रखे सामान को बाहर निकलवा दिया और अपना ताला लगा दिया।

मंगलवार को नायब तहसीलदार शुलभ गुप्ता, अंकित सिंह और ईओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुराना होली मेला रोड स्थित नगर पलिका के चुंगीघर पर वर्षों से हुए कब्जे को हटाने के लिए टीम पहुंची। टीम को देखते ही कब्जाधारी मौके पर पहुंचे और टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान कब्जाधारियों और पालिका कर्मियों में नोकझोंक भी हुई।

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पालिका की सरकारी संपत्ति चुंगीघर पर पिछले कई वर्षों से कब्जा चला आ रहा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरकारी संपत्ति चुंगीघर को कब्जा मुक्त कराया गया।

पालिका प्रशासन ने कमरों से सामान निकलवा कर अपना ताला लगा दिया। कब्जाधारी ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने जबरन सामान को कमरों से बाहर निकाल दिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News