Search

धूमधाम के साथ निकाली गई नगर में मां दुर्गे की भव्य सवारी

360 Views

मेहंदीपुर बालाजी झांकी, उज्जैन के महाकाल की झांकी, रामलला की झांकी, नौ देवी की झांकी और जगन्नाथ जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

सिकंदराबाद। नगर में मां दुर्गा मंडल के तत्वाधान में मां दुर्गे की भव्य सवारी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नगर के मुख्य बाजारों और मार्गो से होकर ढोल, बैंडबाजे, डीजे और मां काली के अखाड़े और मनोहारी झांकियों के साथ निकाली गई। मां दुर्गे की भव्य सवारी में गणेश प्रतिमा के समक्ष आरती कर व नारियल फोड़कर शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका चैयरमेन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित, मां दुर्गा मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अरविंद दीक्षित ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

मां दुर्गे की भव्य सवारी में मां दुर्गा मंडल ने 70 आइटम का समावेश किया । मां दुर्गे की भव्य सवारी की शोभायात्रा रोशन लाल मित्तल की धर्मशाला से शुक्रवार की रात्रि दस बजे निकाली गई। शोभायात्रा दनकौर तिराहे से होते हुए नगर के मुख्य बाजार चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक से होते हुए कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर भजनलाल पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा को देखने को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग भारी संख्या में नगर में मौजूद रहे। देवी के भक्त बैंड बाजों की धुन पर थिरकते नजर आए और भक्तों ने डीजे पर डांस और खूब नाच नाच कर आनंद लिया।

नगर के मुख्य बाजारों में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मां दुर्गे की सवारी में सर्वप्रथम भगवान गणेश की झांकी रही। शोभायात्रा में बैंड बाजे, शहनाई, तरह-तरह की झांकी, मां काली के अखाड़े, मेहंदीपुर बालाजी की झांकी, शिव परिवार की झांकी, बंजारा झांकी, चामुंडा मैया की झांकी, लड्डू गोपाल की झांकी, अयोध्या के रामलला की झांकी, अघोरी की झांकी, शबरी के बेर की झांकी, जगन्नाथ जी की झांकी, शाकुंभरी देवी की झांकी, बांके बिहारी के दरबार की झांकी, उज्जैन महाकाल जी की झांकी, नौ देवी की झांकी, ऊंट नृत्य, बाबा खाटू श्याम दरबार झांकी, महाकाल शमशानी झांकी, राधा वल्लभ जी झांकी भैया के शेर, कीर्तन मंडली सहित अन्य झांकियों के साथ-साथ माता महारानी का भवन जिस पर मां शेरावाली विराजमान रही।

शोभायात्रा के दौरान मेहंदीपुर बालाजी झांकी, उज्जैन के महाकाल की झांकी, रामलला की झांकी, नौ देवी की झांकी और जगन्नाथ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में महाकाली के अखाडों पर युवक तलवारबाजी व लाठी, डंडों से करतब दिखाते नजर आए। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था भी काफी संतोषजनक रही।

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News