Search

दुर्गा अष्टमी को स्वर्णकार समाज द्वारा निकाला गया माता का पंखा

350 Views

सिकंदराबाद। नगर में स्वर्णकार समाज द्वारा दुर्गा अष्टमी के दिन बड़े ही धूमधाम के साथ माता का पंखा नगर में निकाला गया। माता का पंखा दनकौर रोड स्थित बिशम्बर गंज से शुरू होकर जीटीरोड, नगर के मुख्य बाजार विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए देवी मंदिर कृष्ण तालाब मंदिर पर समाप्त हुआ। पंखे का शुभारंभ ढोल डीजे के साथ रजनीश वर्मा, फूल वर्मा व देवेंद्र वर्मा द्वारा गणेश जी और माता की आरती कर किया गया।

जिसमें बग्गी में विराजमान गणेश जी की झांकी, डीजे, मां काली का अखाड़ा के साथ-साथ माता रानी के पंखे की झांकी निकाली गई। डीजे पर श्रद्धालुओं ने खूब जमकर शोभा यात्रा का आनंद लिया। इस आयोजन में स्वर्णकार समाज से फूल वर्मा, सचिन वर्मा, अर्जुन वर्मा, हरिकिशन वर्मा, रजनीश वर्मा, गौरव वर्मा, लोकेश कौशल, केशव वर्मा, देवेंद्र वर्मा के अलावा समाज के अन्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News