Search

जे.एस.कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती

Share Now :

WhatsApp
385 Views

सिकंदराबाद – नगर स्थित जेएस कॉलेज में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर स्वप्ना उप्रेती एवं अन्य स्टाफ के लोगों के द्वारा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्प सुमन अर्पित किये गए |  इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर स्वप्न उप्रेती ने कहा कि बाबा साहेब देश के संविधान निर्माता है और उनके द्वारा जो संविधान लिखा गया उसी के अंतर्गत भारत देश मे सभी प्रकार के कार्य किए जाते हैं, उनका यह अतुलनीय योगदान स्मरणीय है जिसे कभी भी भुलाया  नहीं जा सकता। हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए| इस मौके पर अरविंद कुमार, मयंक सक्सेना, दीपक शर्मा, कमल सिंह, संजीव कुमार, विकास कुमार पांडे, मुकेश कुमार, रामेश्वर सिंह, वशु तोमर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा|

Spread the love

Published On

Leave a Comment