Search

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रामलीला मंचन स्थल व रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

437 Views

सिकंदराबाद। नगर के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला के मंचन स्थल का जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों से जानकारी लेते हुए कहा कि रामलीला का मंचन करते हुए जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन सुनिश्चित कराया जाये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो।

सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे, फायर सेफ्टी आदि की व्यवस्था कराए। साफ सफाई , पेयजल आदि की व्यवस्था भी हो। प्रयाप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

रावण दहन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये। सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि दिल्ली की ओर से ज्योति लेकर आने वाले लोगो को सुरक्षित गंतव्य के लिए रूट प्लान बनाते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह व उपजिलाधिकारी सिकन्द्राबाद रेनू सिंह, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) प्रखर पाण्डे व क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Leave a Comment

Other News