Search

एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार निकाले

302 Views

सिकंदराबाद। मोहल्ला हरीशाह निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी शर्मा का खाता जीटी रोड स्थित उज्जीवन बैंक में संचालित है। सोमवार की दोपहर वह एटीएम से रुपए निकालने गया। 500 रुपये उसने निकाल लिए। उसके बाद एक अज्ञात युवक से उसने मदद मांगी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जब वह घर आया तो उसके मोबाइल पर 10-10 हजार रुपए दो बार में निकाले जाने का मैसेज आया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment