Search

“एक शाम हम सभी के नाम” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

697 Views

सिकंदराबाद। मंगलवार की रात नगर क्षेत्र के गुलावठी रोड के राधिका गार्डन में सिकंदराबाद पत्रकारों द्वारा “एक शाम हम सभी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के उद्यमियों, शैक्षिक संस्थानों, चिकित्सा क्षेत्र, गणमान्य, माननीयों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एक साथ एक जगह गैट टू गेदर मीटिंग करना था।

मुख्य अतिथि व विधायक लक्ष्मीराज सिंह व सचिन शर्मा और गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भजनों पर राधा रानी हमें भी बता दे जरा, तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा, नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है भजनों ने मौजूद लोगों को भाव विभोर करते हुए तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

इस दौरान वक्ताओं ने कार्यक्रम के आयोजन पर पत्रकार संगठन को प्रोत्साहित किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। ताकि सामंजस्य बना रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही सभी वर्गों व दलों के नेताओं, प्रतिनिधियोँ, समाजसेवियों, प्रशासनिक तथा बुद्धिजीवियो को समान रूप से विचार व्यक्त करने के अवसर प्रदान किये गए। सभी वक्ताओं ने देश के चौथे स्तम्भ की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता को देश और समाज के उत्थान का मूल मंत्र बताया।

अपनी तरह का पहला सफल कार्यक्रम आयोजित करने पर अतिथियों और वक्ताओं ने अध्यक्ष मुकेश शर्मा और उनकी समस्त सम्मानित टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कर नगर में शासन, प्रशासन के बीच की कड़ी बन कर देश के चौथे स्तंभ पत्रकारिता का गौरव व प्रेम सदभाव को बढ़ाने की आशा और अपील की। कार्यक्रम का अपनी अद्भुत शैली में सफल संचालन राजेश अग्रवाल ने किया।

अंत में मुकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया, पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम होने पर शुभकामनाएं दीं गई। मौके पर मुकेश शर्मा, संजीव भटनागर, हेमंत कुमार, रविन्द्र यादव, मनीष शर्मा, मनोज गौतम, सोनू सैनी, रोहित बंसल, पवन शर्मा, हनी कंसल, पुष्प कुमार जैन, अमजद राणा, इंतजार आदि पत्रकार भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Comment

Other News