Search

अवैध साप्ताहिक पैठ बाजार पर नगर पालिका टीम व पुलिस प्रशासन हुआ सख्त, अवैध सप्ताहिक पैठ बाजार पर पूरे दिन रही नजर

Share Now :

WhatsApp
327 Views

सिकंदराबाद। नगर के पुराना जीटी रोड पर लगने वाले अवैध साप्ताहिक पैठ बाजार को नगर पालिका परिषद की टीम व पुलिस प्रशासन की टीम ने नहीं लगने दिया। जिससे कि आवागमन सही ढंग से सुचारू रहा।

बताते चलें कि नगर के दशकों से सोगियावाड़ा में सप्ताहिक पैठ बाजार लगाया जाता था। लेकिन बाजार में लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते मैदान छोटा और गालियां सकरी होने लगी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते प्रशासन द्वारा बाजार को जेवर रोड स्थित गांव मुकुंदगढ़ी के मैदान पर शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन इसके कुछ महीने बाद ही पुराना जीटी रोड मोहल्ला अंसारियान में अवैध साप्ताहिक पैठ बाजार लगने लगा। बाजार लगने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस प्रशासन से की जा रही थी। एसडीएम रेनू सिंह के निर्देशन में गुरुवार की सुबह नगर पालिका की टीम पुलिस के साथ अवैध साप्ताहिक बाजार लगने वाले स्थान पर मौजूद रही और वहां बाजार लगाने वाले व्यापारियों को वापस भेज दिया।

कुछ व्यापारियों ने अस्थाई पैठ बाजार में सामान रखा हुआ था जिसे नगर पालिका टीम और पुलिस टीम ने हटवा दिया। इसके चलते पूरे दिन आवागमन सुचारू रहा और लोगों को जाम से निजात मिली।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News