Search

सिकंदराबाद: अभाविप कार्यक्रम में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने ली शपथ

184 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई द्वारा गुरुवार को ‘तरुण चेतना’ आयाम के अंतर्गत जैन इंटर कॉलेज में ‘अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने किया। उनके साथ रिया सैनी और विद्यालय के अध्यापक विशाल सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कर्मवीर भाटी ने ‘तरुण चेतना’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब युवा जागता है, तब देश और प्रकृति दोनों सुरक्षित होते हैं। उन्होंने छात्रों की बड़ी भागीदारी को युवा पीढ़ी की जागरूकता का प्रमाण बताया।

गोष्ठी के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने मंच से अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों पर चिंता जताते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। छात्रों की तालियों से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

रिया सैनी ने बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों से घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की अपील की। इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से ‘पर्यावरण सुरक्षा की शपथ’ ली।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने अभाविप के इस जागरूकता अभियान की सराहना की। समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News