Search

सिकंदराबाद: सरस्वती विद्या मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

122 Views

सिकंदराबाद: गुरुवार 14 मई 2026 को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में आर्य समाज मंदिर सिकंदराबाद के तत्वावधान में योग एवं वैदिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज मंदिर से पहुंचे आचार्य प्राण देव, सुरेंद्र सिंह आर्य और निशा आर्या ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान निशा आर्या ने अपनी ओजस्वी वाणी में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सनातन धर्म में उनके महत्वपूर्ण योगदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया।

आचार्य प्राण देव ने बताया कि आर्य समाज मंदिर सिकंदराबाद में 24 मई से 31 मई तक बहनों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं भाग ले सकेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने विद्यालय पहुंचे अतिथियों का विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग को सभी को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। कार्यक्रम में शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment