Search

सिकंदराबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

295 Views

सिकंदराबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नयागांव में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम नयागांव में पौधारोपण करते विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं अन्य उपस्थित लोग।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दे रहा है।

कार्यक्रम में प्रधान पति अजय कुमार, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, एडीओ पंचायत राजेश राघव, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News