Search

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि को लेकर हंगामा

318 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में मंगलवार सुबह श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में श्रमिक कंपनी गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे।

श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें हेल्पर के पद पर नियुक्त किया गया है, लेकिन उनसे मशीनों पर काम कराया जा रहा है। इसके बावजूद उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य के दौरान दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति में कंपनी की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलता। श्रमिकों ने मशीन ऑपरेशन के अनुरूप वेतन देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहायक श्रम आयुक्त पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम दीपक कुमार पाल और क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने श्रमिकों को शांत कराते हुए कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों के समझाने के बाद श्रमिक कंपनी परिसर के अंदर लौट गए। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

सहायक श्रम आयुक्त पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है, ताकि श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News