Search

वेल्डिंग की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

935 Views

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान से नकाबपोश चोर ने दो बोरों में भरकर लोहा चुराया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस जांच में जुटी है।


  • घटना थाना चोला क्षेत्र के कोन्दू गांव स्थित फौजी मार्केट की
  • चोर ने एक-एक कर बोरे को दुकान से बाहर फेंका
  • सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर: थाना चोला क्षेत्र के गांव कोन्दू स्थित फौजी मार्केट में एक वेल्डिंग की दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घुसता है और दो बोरों में लोहा भरकर उन्हें एक-एक कर दुकान के गेट के बाहर फेंक देता है। इसके बाद वह आसानी से मौके से फरार हो जाता है

सीसीटीवी फुटेज में लोहे से भरे बोरे बाहर फेंकता दिखाई दे रहा नकाबपोश चोर।

दुकान स्वामी वरुण पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी नैथला हसनपुर को सुबह चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल थाना चोला पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

थाना चोला प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News