Search

बुलंदशहर में हथियार सप्लायर “शहजाद उर्फ सुक्का” गिरफ्तार, ऑन डिमांड करता था सप्लाई

Share Now :

WhatsApp
655 Views

बुलंदशहर: बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर शहजाद उर्फ सुक्का समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित मामन रोड पर दफाउल्ला के आम के बाग में बने एक कमरे में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें मौके से चार इंग्लिश पिस्टल और चार तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही, दो हथियार तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद उर्फ सुक्का, निवासी खैरनगर मेरठ और असफार, निवासी फैसलाबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि शहजाद पर हत्या के दो और हत्या के प्रयास के दो मामलों समेत कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपी अलीगढ़ से अवैध हथियार मंगवाकर बुलंदशहर में मांग के अनुसार सप्लाई करते थे। एक पिस्टल को 50 हजार रुपये और तमंचे को 15 हजार रुपये में बेचा जाता था। शहजाद के अलावा पकड़े गए अफसार के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। बुलंदशहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News