Search

सिकंदराबाद: गांवों के विकास के लिए विधायक की बड़ी पहल, यमुना प्राधिकरण ने दी मंजूरी

320 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों से यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 6 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वैलाना, झाझर, चौकी खाजपुर, जैतपुर, अजयनगर, धनपुरा, अलीपुरा, अमीपुर, नगला केशरी और गढ़ाना में सड़क, जल निकासी, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी।

विधायक की पहल और प्रभावी पैरवी के बाद क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह का सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment