Search

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अहिल्याबाई होलकर की जन्मशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

1,173 Views

सिकंदराबाद : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद में महान वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्मशताब्दी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष, दोजपाल एवं पूनम द्वारा अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रामकरण दक्ष ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “अहिल्याबाई 18वीं शताब्दी की एक प्रेरणास्पद महिला थीं, जिन्होंने मातृभूमि और भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है।”

जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 115 छात्राओं ने भाग लिया।

दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
जूनियर वर्ग:

प्रथम स्थान: माही (कक्षा 6A)

द्वितीय स्थान: रिया शर्मा (कक्षा 8A)

तृतीय स्थान: अंजली सिंह (कक्षा 7A)

सीनियर वर्ग:

प्रथम स्थान: पायल (कक्षा 10A)

द्वितीय स्थान: शुभी (कक्षा 9C)

तृतीय स्थान: यशी पवार (कक्षा 10D) रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की छात्राओं ने संगीता शर्मा के मार्गदर्शन में मिलकर अहिल्याबाई होलकर की सुंदर रंगोली बनाई, जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment