सिकंदराबाद: श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि.) के अंतर्गत वैश्य समाज सिकंदराबाद की आम सभा का आयोजन मंदिर भजनलाल स्थित गणपति भवन में गुरुवार को किया गया। सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में शिव प्रकाश काका को प्रधान, राधेश्याम मित्तल को अध्यक्ष और नवीन सिंघल (एड.) को महासचिव चुना गया। वहीं अशोक सिंघल व मोहनलाल गोयल को संरक्षक, दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष, नितिन अग्रवाल (एड.) को संयोजक, विभोर गुप्ता को ऑडिटर तथा उषा बंसल और निधि गर्ग को महिला संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई।
सभा के दौरान पिछले वर्ष की कार्यकारिणी ने आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आगामी वर्ष में समाज की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल,अनिल गोयल, हिमांशु अग्रवाल, सजल गर्ग, अरविंद गर्ग, विशाल गोयल, नितिन गोयल, देवेश गोयल, संजय बंसल, अभिषेक सिंघल, प्रियंक मित्तल, मनीष गर्ग, अतुल गोयल, राजीव सिंघल, राकेश गोयल, मनीष सिंघल, अनुज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश बंसल, सचिन गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास गोयल, मोहित अग्रवाल (एड.), शगुन गोयल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
